उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट… स्कूल बंद


नैनीताल/देहरादून – बागेश्वर /चंपावत …उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार तीसरे दिन भी प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। एहतियात के तौर पर बागेश्वर और चंपावत में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज बौछारों का दौर जारी रह सकता है।
बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और अत्यधिक तीव्र बारिश की संभावना जताई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।
नदियां उफान पर, बढ़ा खतरा
बुधवार को लगातार बारिश के चलते देहरादून की रिस्पना नदी और पिथौरागढ़ की काली नदी उफान पर रहीं। इसके अलावा मंदाकिनी और अलकनंदा नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 जुलाई तक प्रदेशभर में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
नैनीताल और देहरादून में भी बारिश जारी
नैनीताल जिले में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। हल्द्वानी में दिनभर बादल छाए रहने और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
राजधानी देहरादून में भी सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_पर्यटकों की पहली पसंद टुकटुक_चालकों की आय पर ब्रेक..
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट… स्कूल बंद
नैनीताल की मॉलरोड अब शांत और सुंदर बनेगी_हॉर्न बजाना होगा गैरकानूनी..
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सिद्ध गर्ब्यांग को दी विकास की बड़ी सौगात
कुमाऊं का SIR डेटा आया सामने,, फॉर्म मिला है तो अभी करें जमा वरना कट जाएगा नाम..