पारदर्शिता और त्वरित समाधान से बढ़ा जन विश्वास- मुख्यमंत्री

चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों से शुरू होगी हेली सेवा
सेना के माध्यम से संचालन की योजना, चारधाम यात्रा से पहले तैयारियाँ तेज
चिन्यालीसौड़:
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों की मौजूदगी में अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुलभ और पारदर्शी बनी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें पाँच लाख से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। वहीं 40 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर से मुक्त करना है। इसी दृष्टि से गांव-गांव में शिविर लगाकर प्रमाण पत्र वितरण, योजनाओं की जानकारी और त्वरित निस्तारण की व्यवस्था की गई है।
चारधाम यात्रा से पहले हेली सेवा विस्तार की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने हेली सेवा विस्तार का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गौचर और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों से हेली सेवा शुरू करने की योजना है, जिनका संचालन सेना के माध्यम से किए जाने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा के सफल संचालन में समन्वयक की भूमिका निभा रही है, जबकि स्थानीय हितधारक,, तीर्थ पुरोहित, होटल व्यवसायी, टैक्सी और मैक्सी संचालक, यात्रा की असली रीढ़ हैं। सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालु उत्तराखंड से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें।
महिला सशक्तिकरण और विकसित भारत का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक दो लाख से अधिक ‘लखपति दीदियों’ को सशक्त किया है। महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय मांगों पर मुख्यमंत्री ने सीएचसी चिन्यालीसौड़ और महाविद्यालय के उच्चीकरण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने का आश्वासन भी दिया।
मुख्य सचिव ने बताया – संयुक्त टीमों से हो रहा त्वरित निस्तारण
इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। पाँच लाख से अधिक नागरिकों की भागीदारी और 40 हजार से अधिक प्रमाण पत्र जारी होना इसकी सफलता का प्रमाण है। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उन्हें ऑनलाइन दर्ज कर नियमित फॉलोअप के माध्यम से निस्तारित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जन-विश्वास की नई मिसाल
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने प्रशासन और आम नागरिक के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया है। चिन्यालीसौड़ से उठी यह पहल राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित सेवा वितरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




युवा सोच को मिला उड़ान का मंच_ इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ‘स्पिरिट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप’
पारदर्शिता और त्वरित समाधान से बढ़ा जन विश्वास- मुख्यमंत्री
हाईकोर्ट की सुरक्षा में आई जी कुमाऊं,, ATS तैनात_ गेट एंट्री हुई सख्त,Video
उत्तराखंड हाईकोर्ट में धमकी भरा मेल आने के बाद न्यायालय सील,, छानबीन शुरु..Video
हल्द्वानी की जिज्ञासा का जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन_99.36