विरोध हुआ और तेज़, लोगों से अपील आगे आकर जुड़े समर्थन में

GKM.News (07.12.2020) बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद को लेकर लोगों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर किसानों को सहयोग करने की अपील की। बता दें कि कृषि बिल के विरोध में किसानों का दिल्ली में धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों सरकार से कृषि बिल को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं तो वहीं सरकार द्वारा किसानों की मांग को ना मानने पर किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जिसके चलते बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसानों की बैठक बाजपुर धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई।

जिसके उपरांत किसानों ने नगर के प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर व्यापारियों से 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद के समर्थन मैं अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि किसानों द्वारा व्यापारियों से हाथ जोड़कर सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने काले कानून को लागू कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है जिसका किसान पुरजोर विरोध कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक सरकार काले कानून को वापस नहीं लेती तब तक किसान इसका विरोध करते रहेंगे।

बाइट : कर्म सिंह पड्डा ……………….. प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर