उत्तराखंड : छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी प्रोफेसर बर्खास्त..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पंतनगर (उत्तराखंड): जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पादप रोगविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्य कुमार को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद ने यह कड़ा कदम 15 अक्तूबर को आयोजित बैठक में उठाया, जहां विवि की जांच कमेटी और सैक्सुअल हैरेसमेंट एवं जेंडर जस्टिस समिति की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया।

कुलपति की ओर से बुधवार को डॉ. सत्य कुमार की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए। विवि प्रशासन ने इस फैसले को महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के रूप में पेश किया है, ताकि ऐसी घटनाओं से निपटने में कड़ी कार्रवाई हो सके।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page