Ad

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल पहुचेंगी देहरादून, जौली ग्रांट पर होगा भव्य स्वागत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर बीजेपी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. कल यानी सोमवार को द्रौपदी मुर्मू देहरादून आयेंगी जिसके चलते जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही हैं. द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सांसद और धामी सरकार के मंत्री व विधायकों से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी.

ADVERTISEMENTSAd

18 जुलाई को होना है राष्ट्रपति पद का चुनाव

बता दें कि एनडीए ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा.

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में दर्जाधिकारियों की नियुक्ति पर हो सकता है फैसला
इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी सोमवार को बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी साथ ही साथ मदन कौशिक की अध्यक्षता में होने वाली कल की बैठक में हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई निर्णयों के बारे में भी पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी. धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद राज्य में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे. बता दें कि धामी सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां होनी हैं जिसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी टकटकी लगाए बैठे हैं. कल की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में दर्जाधारियों की नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *