Ad

नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व जीएम के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं में लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचारों की शिकायत के बाद पूर्व जी एम के खिलाफ चार्ज शीट की तैयारी । इधर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भ्रष्टाचारों पर पूर्व जी एम द्वारा समय से जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। शासन स्तर कि इस कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चले कि समाजसेवी भुवन पोखरिया ने तत्कालीन समान्य प्रबंधक नैनीताल दुग्ध संघ निर्भय नारायण सिंह पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। इस संबध में शासन ने कुमाऊँ कमिश्नर को जांच सौपी थी।


जांच करने के बाद कुमाऊँ कमिश्नर ने ब्यौरा को सही पाया था उधर भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा हरीश आर्य ने भी भ्रष्टाचार, दुग्ध में मिलावट, संस्था के वाहनों का मौलिक जीवन में उपयोग करने, सरकारी पुंजी का दुरुपयोग, दुग्ध संघ के मेंबर की संपत्ति की जाच और युसीडीएफ में भर्ती कर्मचारियों की जांच करने का शिकायती पत्र सौपा था।


वही कुमाऊँ कमिश्नर की ओर से सचिव डेयरी विकास विभाग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सामन्य प्रबंधक लालकुआँ की ओर से पत्र का जबाब न देना राजकीय कार्यो के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का सूचक है।


प्राप्त शिकायतें मूल रूप से संलग्न कर निर्भय नारायण सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यावाही करने की संस्तुति की जाती है। बता दे कि कुछ दिन पूर्व युसीडीएफ के एमडी जयदीप आरोरा ने निर्भय नारायण सिंह को सामान्य प्रबंधक से हटा दिया है। उनके पास सहायक निदेशक डेयरी का पद बचा है।


इधर युसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप आरोरा ने बताया कि इस मामले में शासन ने चार्जसीट तैयार कर ली है जल्द ही इसकी काॅपी जारी कर दी जाएगी तथा इसके बाद डेयरी निदेशक या उप निदेशक स्तर के अधिकारियों को जांच के लिए नियुक्त किया जाएगा। इधर शासन स्तर पर इस कार्यवाही से डेयरी विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *