Ad

देश के सात राज्यों से 360 ठगों को दबोचने रवाना हुईं पुलिस टीमें

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कुमाऊं में साइबर क्राइम के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें ऑनलाइन ठगी, क्लोन एटीएम, हैकिंग और फर्जी स्कीम के जरिए ठगी करने वालों की फेरिहस्त काफी लंबी है। अब साइबर ठगों की खैर नहीं है, क्यों कि बाहरी राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे ठगों को दबोचने के लिए कुमाऊं से दो पुलिस टीमें रवाना हुई हैं। जिसमें 15-15 सदस्यीय हैं, जो सात राज्यों में दबिश देकर 241 मामलों के 360 आरोपियों को दबोचने का कार्य करेंगी। सभी आरोपी नैनीताल और यूएसनगर जिले में हुई साइबर ठगी के मामलों में वांछित हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने टीमों को मंगलवार को रवाना करने के बाद बताया कि प्रथम टीम में निरीक्षक पूरन राम आगरी के नेतृत्व में पांच एसआई, पांच हेड और आठ कांस्टेबल शामिल रहेंगे जो बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए रवाना हुई है। दूसरी टीम निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में छह एसआई और नौ कांस्टेबल के साथ यूपी राजस्थान हरियाणा के लिए रवाना की गई है।

टीमें बिहार में 31 मामलों के 40, पश्चिम बंगाल में 68 मामलों के 114, असम में 19 मामलों के 26, ओडिशा में 22 मामलों के 27, यूपी में 60 मामलों के 93, राजस्थान में 18 मामलों के 29, हरियाणा में 23 मामलों के 31 सहित कुल 241 मामलों के 360 आरोपियों की तलाश करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *