Ad

मुखबिर ने दी सूचना, पुलिस ने घर पर मारा छापा..नशीली दवाओं का ज़खीरा बरामद, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 23.december 2020 GKM NEWS बाजपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि बाजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर एक निवासी संजय मेंदीरत्ता के घर में नशीली दवाओं का जखीरा रखा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक डॉ सुधीर कुमार के साथ घर में दबिश दी।

ADVERTISEMENTSAd

जहां पुलिस को भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई। पुलिस ने मौके से संजय मेहंदी रत्ता को हिरासत में ले लिया। मामले का खुलासा करते हुए काशीपुर सीओ अक्षय प्रहलाद ने बताया कि संजय मेहंदी रत्ता के आवाज से 34256 नशीले कैप्सूल व 24 बोतल नशीला सिरप बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नशे के के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते बाजपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय भेज दिया गया है।

बाइट : अक्षय प्रल्हाद ……………… सीओ काशीपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *