नैनीताल : सीवर में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस


उत्तराखण्ड में नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में सीवर के चैम्बर से ह्यूमन भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। सफाई के दौरान मिले भ्रूण की सूचना पुलिस को दी गई।
नैनीताल में मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में आज सवेरे अजीब सा माहौल देखने को मिला। एक गटर से मानव भ्रूण मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर डॉक्टर की जांच के लिए भेज दिया है।
इस क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा नालों और सीवर चैम्बर की सफाई का काम चल रहा था। उसी दौरान सफाई कर्मी को चैम्बर में भ्रूण मिला, भ्रूण मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के सभासद और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। सफाई कर्मी ने भ्रूण को चैम्बर से निकाला और प्लास्टिक की थैली में रख दिया।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया। आज मिले इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर जंगल में फेंक दिया है । पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है। भ्रूण 5 महीने का बताया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 घरों में पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर