उत्तराखंड : मुठभेड़ – डॉ गोपाल की हत्या में शामिल 03 बदमाश गिरफ्तार,दो को लगी गोली..Video


पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में देर रात पुलिस और हत्या के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने की कोशिश की और आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पैर में गोली लगी। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
यह वारदात डॉ. गोपाल गुप्ता की हत्या से जुड़ी है, जिनका शव पिछले सप्ताह डिफेंस कॉलोनी के एक खेत से बरामद हुआ था। डॉ. गुप्ता जिला अस्पताल में संविदा चिकित्सक के तौर पर तैनात थे और उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों का सुराग पाया। मुठभेड़ के बाद पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल और एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत अन्य अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुदस्सिर और समीर बताए जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी
खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..