Ad

नैनीताल जिले में 66 सेंटरों पर पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : कल होने वाली पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं नैनीताल जनपद में 66 सेंटरों पर पुलिस के सख्त पहरे के बीच संपन्न कराई जाएगी परीक्षा ।

ADVERTISEMENTSAd

रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराए जाने वाली पटवारी/लेखपाल की भर्ती परीक्षा के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी सर्किल/थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं तथा सभी परीक्षा केंद्रों में निम्न सुरक्षा मापदंड जारी करवाएं गए हैं:-

✅ जनपद के सभी 66 परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी।

✅ जिसकी निगरानी नैनीताल पुलिस के 04 जोनल अधिकारी तथा 09 सेक्टर प्रभारी समेत नियुक्त पुलिस बल द्वारा की जाएगी।

✅ सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं।

✅ एसओजी व एलआईयू की टीमों द्वारा परीक्षा केंद्रों में लगातार चेकिंग/फ्रिस्किंग की जाएगी।

✅ परीक्षा केंद्र में सभी स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

✅ सभी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा से 02 घंटे पूर्व ही परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश कर लिया जाय।

✅ परीक्षा केंद्र के भीतर सभी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक व डिजिटल गैजेट तथा घड़ी आदि भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्री के अलावा अन्य सामग्रियों को बाहर ही सुरक्षित रख कर आएं।

✅ सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। परीक्षा प्रभावित करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

✅ सभी अभ्यर्थियों के सुव्यवस्थित आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं और यथोचित रूट डाइवर्जन भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *