Ad

उत्तराखंड : पुलिस भर्ती को लेकर कट ऑफ लिस्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखंड पुलिस आरक्षी/ पीएसी/ आईआरबी/ फायरमैन परीक्षा 2021 के अंतर्गत 9 फरवरी को जो अभिलेख सत्यापन सूची जारी की गई थी उसके कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से उसे डाउनलोड कर सकते हैं ।इसके साथ ही अभ्यर्थियों से पदों की वरीयता दिनांक 17 फरवरी से ऑनलाइन प्राप्त की जाएगी और इस संबंध में दिशानिर्देश 17 फरवरी को आयोग की वेबसाइट में प्रसारित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड पुलिस आरक्षी/आरक्षी पी.ए.सी./ आईआर. बी. (पुरूष)/फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 के अन्तर्गत दिनांक 09 फरवरी 2023 को औपबन्धिक रूप से अभिलेख सत्यापन सूची जारी की गयी है।

अभिलेख सत्यापन सूची हेतु प्रवीणता सूची अनारक्षित एवं आरक्षित रिक्तियों के सापेक्ष श्रेणीवार/उपश्रेणीवार निर्मित की गयी है, जिसमें से रिक्तियों के लगभग 1.5 गुना अनुपात में प्रवीणता के आधार पर अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन सूची में सम्मिलित किया गया है।

अभिलेख सत्यापन सूची के क्रम में अभ्यर्थियों से पदों की वरीयता दिनांक 17 फरवरी 2023 से ऑनलाइन प्राप्त की जायेगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिनांक 17 फरवरी 2023 को आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किये जायेंगे तथा अभिलेख सत्यापन का कार्य लोक सेवा आयोग के कार्यालय में दिनांक 27 फरवरी 2023 से प्रारम्भ किया जायेगा।

एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी / आरक्षी पी.ए.सी. /

आईआर.बी. (पुरूष) / फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष / महिला) परीक्षा – 2021 के अन्तर्गत दिनांक

09 फरवरी 2023 को औपबन्धिक रूप से अभिलेख सत्यापन सूची जारी की गयी है। इस सूची के क्रम में पदवार शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों के श्रेणीवार / उपश्रेणीवार कट-ऑफ-मार्क्स निम्नवत्

यह भी सूचित किया जाता है कि प्रश्नगत विज्ञापन दिनांक 28 दिसम्बर 2021 में महिला अभ्यर्थियों के लिए केवल फायरमैन (अग्निशामक) पद हेतु विज्ञापित किये गये हैं, जिसके क्रम में महिला अभ्यर्थियों को केवल उक्त पद हेतु विचारित किया गया है।

इस अभिलेख सत्यापन सूची के क्रम में पदवार शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों के श्रेणीवार/उपश्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स अभ्यर्थियों के सूचनार्थ आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित किये गये हैं।

अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, उनके अनुक्रमांक एवं नाम के साथ अभिलेख सत्यापन के पश्चात अन्तिम चयन परिणाम के क्रम में आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित किये जायेंगे।

अभ्यर्थियों को उपरोक्त के संबंध में यदि कोई आपत्ति हो तो वे आयोग की ई-मेल पर अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *