Ad

ध्यान दें : कल हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा,देखिये प्लान…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06.07.24 को प्रातः 09:30 बजे से 13:00 बजे तक नारीमन चौराहा काठगोदाम के समीप खतरनाक स्थिति में खड़े अवशेष पेड़ों की लॉपिंग की जानी है, जिस कारण काठगोदाम क्षेत्र में नैनीताल मुख्य मार्ग नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात बाधित रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd


अतः दिनांक 06.07.24 को प्रातः 09:30 से 13:00 बजे के मध्य हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने जाने वाले समस्त वाहन वाया गौलापार बाईपास हल्द्वानी- वनभुलपुरा मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे. उक्त अवधि में नारीमन चौराहे के आस पास के क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को नारीमन चौराहा काठगोदाम के समीप खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों की लॉपिंग के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान जारी

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 06.07.2024 को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक लागू रहेगा

1-पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

2- शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन शनि बाजार/सिंधी चौराहा / एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा / तिकोनिया चौराहे से डायवर्ट होकर ताज चौराहा से गोलापुल होते हुए गोलाबाईपास रोड को प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

3-रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

4-बरेली रोड से अपने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

5- रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज /केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोलाबाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

6- कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

  
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *