बुजुर्गों को पेंशन और नया सहारा_ वरिष्ठ नागरिकों की खिदमत में सरकार


जिन हाथों ने समाज को संभाला, अब उनकी ख़िदमत सरकार की ज़िम्मेदारी है : सीएम
उत्तराखंड के हल्द्वानी में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया।
मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि “वरिष्ठजन केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की अमूल्य पूंजी हैं। उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।”
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि “वरिष्ठ जनों का यह बेटा उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देगा।”
कोटाबाग में बनेगा अत्याधुनिक वृद्धाश्रम
मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि नैनीताल जिले के कोटाबाग में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। साथ ही जिन जिलों में अभी वृद्धाश्रम नहीं हैं, वहां भी नए वृद्धाश्रम खोले जाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया गया तथा समाज कल्याण विभाग की कॉफी टेबल बुक “अभय उदय” का विमोचन भी किया गया।
“उम्र सिर्फ एक संख्या है”
मुख्यमंत्री ने समारोह में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि उम्र कभी भी ऊर्जा और उत्साह को कम नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
6 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में लगभग 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता DBT के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का निर्णय उनकी आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रहा है।
जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किए जा रहे हैं।
इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा भी दी जा रही है।
13 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में विजेता वरिष्ठ प्रतिभागियों को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री खजान दास, राम सिंह कैड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video