Ad

भरोसे की आड़ में छल, bhimtal धर्मान्तरण मामले में सलाखों के पीछे भगोड़ा ‘एमडी’ उर्फ यूनुस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में सीधी साधी लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कथित धर्मांतरण के आरोपी मो.यूनुस ‘एमडी’ को भीमताल पुलिस, एस.आई.टी.और एस.ओ.जी.की टीम ने किया गिरफ्तार। भीमताल भाजपा और व्यापार मंडल लंबे समय से ‘एमडी’ पर कार्यवाही की मांग कर रहा था। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल जिले के भीमताल में कुछ समय से भीमताल के कुवांताल निवासी मो.यूनुस उर्फ ‘एमडी’ नामक व्यक्ति अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था। वो, फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक शैसन चलाकर लड़कियों को पहले विश्वास में और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था।

लगातार कुछ युवतोयों की गंभीर शिकायतों के बाद पुलिस ने मो.यूनुस की तलाश की लेकिन वो फरार हो गया। मो.यूनुस की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और व्यापरोयों ने लगातार कई दिन प्रदर्शन किए जिससे पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव पड़ा।

भीमताल पुलिस, एस.आई.टी.और एस.ओ.जी.की टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। आज, पिछले दिनों चर्चाओं में रहे इस बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी मो.यूनुस उर्फ ‘एमडी’ को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपी के खिलाफ मु.स.0017/2026 धारा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5, भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस.2020 की धारा 115, 319, 69 के अंतर्गत मल्लीताल थाने में 29अप्रैल को अभियोग पंजीकृत किया था।


तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने वर्ष 2020 में संपर्क बनाकर 17 लाख रुपये, विभिन्न उपकरण जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह का झांसा दिया और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।


पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *