भयानक हादसे में उड़े परखचे,स्कार्पियो में फंसे दो लोगों की दर्दनाक मौत..


डिवाइडर से टकराकर नीचे सड़क पर गिरी स्कॉर्पियो भयानक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय स्कार्पियो में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
बताया जा रहा है धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के साथ कसाण बैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। डीएल-3सीसी जेड 8690 नंबर की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद करीब 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।(अल्मोड़ा)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update