रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत


हल्द्वानी। विजयादशमी के पावन पर्व पर हल्द्वानी के प्राचीन श्रीरामलीला मैदान में अधर्म पर धर्म की जीत का भव्य मंचन किया गया। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मैदान में पहुंचे। पूरा रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। भगवान श्रीराम के हाथों 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान शानदार आतिशबाजी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
प्राचीन श्रीरामलीला संचालन समिति की ओर से आयोजित विजयादशमी की लीला में रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री ने बताया कि जब मायावी अहिरावण छल से भगवान राम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाता है, तब हनुमान जी वहां पहुंचकर अपने पुत्र मकरध्वज से युद्ध करते हैं और अहिरावण का वध कर प्रभु को मुक्त कराते हैं।
इसके बाद राम-रावण महासंग्राम का मंचन हुआ। रावण की नाभि में अमृत होने के कारण उसका वध नहीं हो पा रहा था। विभीषण के रहस्य बताने पर भगवान श्रीराम ने उसकी नाभि पर बाण चलाकर रावण का अंत किया। रावण वध के बाद माता सीता की अग्नि परीक्षा का भावुक दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
रात्रि की लीला में मेघनाद वध और रावण के अंत का मंचन
रात्रि की लीला में मायावी मेघनाद का लक्ष्मण के हाथों वध और अहंकारी रावण के अंत का मंचन किया गया। विजयादशमी के अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ रामलीला मैदान पहुंचे और उन्हें सनातन परंपरा में इस पर्व के महत्व से परिचित कराया।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य और विशिष्ट अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत तथा मेयर गजराज बिष्ट उपस्थित रहे। इनके अलावा दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व विधायक भगवान सहाय, समीर आर्य, ललित जोशी, प्रदीप बिष्ट, मोहन पाठक, हरिमोहन अग्रवाल, हरिमोहन अरोरा और छात्रसंघ अध्यक्ष आर्यन बेलवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संचालन समिति के रिसीवर एबी बाजपेई तथा सदस्य एनबी गुणवंत, विवेक कश्यप, प्रेम गुप्ता, अतुल अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज, मनोज गुप्ता, तरंग बंसल, बसंत अग्रवाल, प्रमोद भट्ट, विनीत अग्रवाल, तनुज गुप्ता, योगेश शर्मा और विजय भट्ट ने अतिथियों एवं नगरवासियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें रितेश जोशी, सुशील शर्मा, नब्बू भाई, महेश राजा, वंश गुप्ता, मान तेजवानी, यश अग्रवाल, जितेंद्र देवल, तुषार सोनकर, शुभम कश्यप, सुमित साहू, अतुल जायसवाल, सूर्यांश गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, रोहित श्रीवास्तव, राजेश गोयल, वासु, सुशील साहू, तरुण गुप्ता और कपिल अग्रहरि सहित अन्य लोग शामिल रहे।
वहीं, व्यास पूजन समिति के रिसीवर एबी बाजपेई के साथ गोपाल पाल, विवेक कश्यप, अतुल अग्रवाल, राजेंद्र मुन्ना, सौरभ अग्रवाल और विकास गोयल ने किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत
दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani
गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..