

हल्द्वानी – लालकुआं : सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मोतीहारी बिहार के रहने वाले कमलेश सोनी पुत्र यादव लाल हाल निवासी गोरापड़ाव गौला गेट अपनी बाइक संख्या -बीआर 05एवाई-2617 से लगभग 10:45 बजे हल्द्वानी से अपने घर गोरापड़ाव आ रहे थे कि तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया।
जिससे युवक का सिर व हाथ पूरी तरह कुचल गया, जबकि सिर में पहना हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
मंडी चौकी प्रभारी श्री राणा ने बताया कि युवक सुनार का काम करता है, और अभी-अभी उसने गोरापड़ाव गौला गेट के समीप ही दुकान खोली थी। घटना के बाद सड़क में लोगों का जमवाड़ा लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु करवाया और मृतक को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा से अज्ञात वाहन का पता लगाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की पत्नी और परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट
एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,
उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, नैनीताल- अल्मोड़ा को मिले नए DM…
HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…