Ad

हल्द्वानी : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – लालकुआं : सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd


जानकारी के अनुसार मोतीहारी बिहार के रहने वाले कमलेश सोनी पुत्र यादव लाल हाल निवासी गोरापड़ाव गौला गेट अपनी बाइक संख्या -बीआर 05एवाई-2617 से लगभग 10:45 बजे हल्द्वानी से अपने घर गोरापड़ाव आ रहे थे कि तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया।

जिससे युवक का सिर व हाथ पूरी तरह कुचल गया, जबकि सिर में पहना हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
मंडी चौकी प्रभारी श्री राणा ने बताया कि युवक सुनार का काम करता है, और अभी-अभी उसने गोरापड़ाव गौला गेट के समीप ही दुकान खोली थी। घटना के बाद सड़क में लोगों का जमवाड़ा लग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु करवाया और मृतक को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा से अज्ञात वाहन का पता लगाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की पत्नी और परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *