Ad

कुमांऊँ में ऑपरेशन चक्रव्यूह : 540 हिस्ट्रीशीटर और पेशेवर मुजरिमों का बायोडाटा तैयार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : शातिर अपराधियों पर पुलिस की नकेल कसने के लिए कुमाऊं भर में एक सप्ताह ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान चलाए रखा था। एक हफ्ते चला पुलिस का यह ऑपरेशन चक्रव्यूह में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस ऑपरेशन चक्रव्यूह से पता लगा कि कुमाउं में मौजूद कुल 540 शातिर अपराधियों में से 363 अपराधियों का सत्यापन कर लिया गया है। जिसमें से 38 अपराधी लापता है। जबकि 49 अपराधी उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों में बस गए है। यह बात डीआईजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

ADVERTISEMENTSAd

 सम्पूर्ण कुमायूँ परिक्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय/ पेशेवर अपराधी, गुण्डा, ऐसे अपराधी जिन पर तीन से अधिक अभियोग पंजीकृत हो व वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर चल रहे तथा ऐसे अपराधी जिनके विरुद्ध अक्सर 107/116, 151 द0प्र0सं0 की कार्यवाही होती रहती है अपराधियों के सत्यापन एवं उनकी गैर कानूनी गतिविधियों पर अंकुश पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु परिक्षेत्रीय स्तर पर दिनांक 01-10-2022 से “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत-

• उपरोक्त वर्णित अपराधों मे सम्पूर्ण कुमायूँ परिक्षेत्र में कुल 540 अपराधी (ऊधमसिंह नगर- 170, नैनीताल- 135, अल्मोडा- 70, बागेश्वर- 35, चम्पावत- 40, पिथौरागढ- 90) चिन्हित किये गये है।


• इसके अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय स्तर पर वांछित/मफरुरों की गिरफ्तरी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान को भी ऑपरेशन चक्रव्यूह में सम्मिलित किया गया है।


• “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अन्तर्गत उक्त अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गैर कानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगया जा रहा है ।


• परिक्षेत्रीय कार्यालय स्तर से प्रत्येक दिवस प्रातः प्रत्येक थाने को उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत उपरोक्त वर्णित श्रेणी के अपराधियों में से 03-03 अपराधियों के नाम, पता व मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


• प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा परिक्षेत्रीय स्तर से उपलब्ध कराये गये अपराधियों का उनके पते पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है ।


• अपराधियों की फोटो ली जा रही है ।


• उनका वर्तमान प्रचलित मोबाईल नम्बर लिया जा रहा है ।


• अपराधियों की वर्तमान स्थित/गतिविधि एवं जीविका का स्त्रोत आदि का विवरण लिया जा रहा है ।


• अपेक्षित होने पर यथोचित वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है ।


• एक सप्ताह के ऑपरोशन चक्रव्यूह के दौरान सम्पूर्ण कुमायूँ परिक्षेत्र में कुल 363 (ऊधमसिंह नगर- 142, नैनीताल- 108, अल्मोडा- 56, बागेश्वर- 10, चम्पावत- 23, पिथौरागढ- 24) अपराधियों का (हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय/ पेशेवर अपराधी, गुण्डा, वांछितो/मफरुर) सत्यापन किया गया । जिनका सत्यापन किये जाने पर कुल 38 अपराधी लापता, 209 अपराधी मौजूद शान्त, 49 अपराधियों का राज्य से बाहर निवासरत होना, 04 का जिला बदर होना तथा 63 का जेल में होना सत्यापित हुए ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *