

उत्तराखंड में नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में न्यू ईयर के मौके पर प्रार्थना और प्रण करने वालों की भीड़ लग गई। उदार प्रवृति की माँ नयना देवी के आशीर्वाद की कामना में मंदिर में भक्तों की लाइन लग गई।
उत्तराखंड के पहाड़ों में न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचे लोग एक जनवरी की सुबह मंदिर में प्रार्थना करने पहुंचे। यहां भक्तों ने माँ से अपने अच्छे भविष्य, परिवार का विकास और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। भक्तों ने माँ से उनके आगामी भविष्य में उन्हें सफल बनाने की प्रार्थना की।
दरअसल माँ नयना देवी मंदिर देश के 52 शक्ति पीठों में शामिल है। माँ नयना देवी मंदिर की धार्मिक आस्था ये है कि माता सती के शरीर के अंग के छिन्न भिन्न होने के बाद उनकी बाईं आंख यहां गिरी थी । यही वजह है कि इस मंदिर का महत्व बहुत बढ़ गया है । यहां देश विदेश से भक्त माँ के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं । माँ भी भक्तों की प्रार्थनाओं को सुनकर उन्हें पूरा करती है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ