Ad

हल्द्वानी जेल में बिगड़ी इस निलंबित पूर्व IFS अफसर की तबियत,एम्स रेफर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी जेल में बंद कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप में हल्द्वानी जेल में बंद पूर्व डीएफओ किशन चंद की तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन पहले उसे उपचार के लिए डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे एम्स ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

जेल प्रशासन के अनुसार 28 दिसंबर को किशन के सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेस रेफर कर दिया है। जेल प्रशासन के अनुसार उसकी सुरक्षा में बंदी रक्षकों को भेजा गया है। साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।

कार्बेट के कालागढ़ डिवीजन में डीएफओ रहते हुए किशन चंद पर पाखरो रेंज में पेड़ों के अवैध कटान व निर्माण के गंभीर आरोप लगे। टाइगर सफारी के नाम पर ये कार्य कराए गए। हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद किशन पहले हाई कोर्ट में अपील कर बचता रहा।स्टे खारिज होते ही फरार हो गया था। 24 दिसंबर को विजिलेंस ने उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया था। 25 दिसंबर को हल्द्वानी की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेशी के बाद उसे हल्द्वानी जेल भेजा गया। जेल पहुंचने से पहले किशन ने कोर्ट को बताया था कि वह हार्ट का मरीज है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *