Ad

28 और 29 मार्च को ठप हो सकता है बैंकों में कामकाज, हड़ताल का एलान, जानिये वजह..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

इस महीने की 28 और 29 मार्च को बैंकों का कामकाज बाधित हो सकता है. स्टेट बैंक ने कहा है कि कई बैंक यूनियनों ने 28 और 29 मार्च को हड़ताल रखने का ऐलान किया है. हड़ताल की स्थिति में बैंकों के काम पर असर देखने को मिलेगा. बैंकों के निजीकरण के खिलाफ कई बैंक कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल की योजना बनाई है. एसबीआई (SBI) ने कहा कि भारतीय बैंक संघ (IBA) ने उसे सूचित किया है कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA), बैंक कर्मचारी संघ (BEFI) और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (AOBOA) ने देशव्यापी हड़ताल पर जाने के फैसले पर एक नोटिस जारी किया है.बैंक संगठन सरकार के उस कदम का विरोध कर रहे हैं जिसमें निजीकरण की नीतियां आगे बढ़ाई जा रही हैं.

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि संगठनों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण और बैंकिंग लॉज अमेंडमेंट बिल 2021 का विरोध करते हुए इस महीने दो दिन हड़ताल करने की घोषणा की है. इस फैसले पर स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है, हम सलाह देते हैं कि बैंक ने हड़ताल के दिनों में अपनी शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज बनाए करने के लिए जरूरी व्यवस्था की है, लेकिन संभावना है कि हड़ताल से हमारे बैंक में काम कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है.

स्टेट बैंक ने कहा कि वह हड़ताल के कारण संभावित नुकसान का अभी कोई आकलन नहीं कर सकता. बैंक ने हड़ताल के दिनों में भी काम की व्यवस्था की है, लेकिन कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं. बैंक ने कहा है कि आम लोगों को हड़ताल से कोई परेशानी न हो, इसके लिए हर तरह की कोशिश की जाएगी. बैंक ने इसके लिए खास बंदोबस्त भी किए हैं. लोगों की चिंता बैंकों के अवकाश को लेकर भी है. अप्रैल महीने में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. साथ में वीकेंड और शनिवार-रविवार की भी छुट्टियां हैं.

उत्तराखंड समेत देश भर के बैंक कर्मी सोमवार और मंगलवार को अपनी विभिन्न सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे जिसके चलते बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। बैंक एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण शाह ने बताया कि बैंक एसोसिएशन सरकार द्वारा बैंकों का किए जा रहे निजी करण के विरोध रिक्त पदों को भरने संविदा से बैंकों में की जा रही भर्ती का विरोध कर रहे हैं। अगर केंद्र सरकार के द्वारा अपने फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले समय में बैंक कर्मचारी देशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैंकों की हड़ताल में बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा,सेंट्रल बैंक,इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक,पंजाब सिंध बैंक, नैनीताल बैंक, पूर्वांचल बैंक समेत अन्य बैंक सम्मिलित है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *