

हल्द्वानी में पीली कोठी रोड स्थित अनुराग अकादमी में आज रेन डांस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने बच्चों को समझाया की वर्षा कैसे होती है, वाष्प से वर्षा तक का सफर कैसे तय होता है इस बात की जानकारी भी बच्चों को दी गई ।

इंद्रधनुष के सात रंगों से भी बच्चों का परिचय कराया गया।बच्चों ने विभिन्न छातों की कलरिंग करके अंब्रेला डेकोरेशन एक्टिविटी में भाग लिया। वर्षा में प्रयुक्त होने वाले सामान जैसे छाता, रेनकोट, गबबूट आदि का भी परिचय कराया गया।

बारिश में होने वाले छोटे-मोटे जीव जैसे मेंढक, स्नेल आदि के विषय में भी बच्चों को अवगत कराया गया। तत्पश्चात फन गेम्स में बच्चों ने प्रतिभा किया।

अंत में बच्चों को रेन डांस कराया गया जिसका इंतजार बच्चों को कई दिन से था ।शिक्षिकाएं भावना जोशी और मधुबाला ने भी बच्चों के साथ मिलकर इस एक्टिविटी को सजीव बनाने में अपना योगदान दिया तथा अभिभावकों का आभार जताया कि वह विद्यालय की हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर अपने बच्चों को हिस्सा लेने की प्रेरणा देते हैं और उसके लिए हर संभव प्रयत्न भी करते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
ग्रामीणों की मांग पर मुहर, विजयपुर कॉजवे निर्माण का रास्ता साफ,3.87 करोड़ मंजूर
Haldwani में क्यों भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण ? शासन-प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश