नंबर अलग और नाम किसी और का_NEET काउंसलिंग में फर्जी सर्टिफिकेट मामला,,हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड हाईकोर्ट में नीट काउंसलिंग में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के फर्जी सर्टिफिकेट लगाए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए पहले से ही SIT कमेटी गठित कर दी गई है।

केस की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने याचिका को निस्तारित करते हुए राजस्व सचिव को सभी संदिग्ध सर्टिफिकेट्स के वेरिफिकेशन करने के निर्देश जारी किए है।


मामले के अनुसार नीट की फर्स्ट और सेकंड काउंसलिंग के दौरान पाया गया कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के फर्जी सर्टिफिकेट लगाए जाने का मामला सामने आया था। जांच में पाया गया कि सर्टिफिकेट पर लिखा नंबर किसी और का है और नाम किसी और का है।

याचिकाकर्ता द्वारा और वेरिफिकेशन करने पर पता चला कि सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं, बल्कि EWS, आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र समेत कई अन्य सर्टिफिकेट भी फर्जी तरीके से बनाए गए हैं जो पूरी तरह से झूठे हैं। उसमें नंबर मेंशन है वो किसी और का नंबर है और नाम किसी और का है।

जब याचिकाकर्ता के द्वारा इसको और वेरीफाई किया गया तो ये पाया कि सिर्फ फ्रीडम फाइटर का सर्टिफिकेट ही नहीं, EWS सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, डोमिसाइल कई तरह के और भी जो सर्टिफिकेट हैं जिनके बेसिस पे वो रिजर्वेशन ले रहे हैं वो सभी गलत तरीके से बनाए गए हैं। और ये लोग उत्तराखंड के ना होते हुए भी उत्तराखंड के अपने आपको दिखा रहे हैं, जबकि उनके स्कूल, कॉलेज किसी अन्य राज्य के हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *