

नैनीताल – लालकुआँ : बलात्कार और पॉक्सो ऐक्ट के आरोपी भाजपा से निष्कासित एवं नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे में पुलिस ने अब संपत्ति कुर्क की तैयारी शुरू कर दी है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 82 का नोटिस भेजकर मुनादी कराने की प्रक्रिया कराई जाएगी।
बताये चले कि बीते रविवार को लालकुआं कोतवाली में नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया था। इसके दो दिन बाद दुष्कर्म पीड़िता की बेटी के बयानों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई थी।
इस बात को एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी मुकेश बोरा और दूसरे नामजद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब पुलिस फरार आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कोर्ट में 82 के नोटिस की अर्जी लगाने से पहले दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को कोर्ट में अर्जी लगा सकती है।
इधर प्रभारी सीओ लालकुआं नितिन लोहनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दस्तावेजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इससे पहले आरोपी गिरफ्तार हो जाता है तब प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन