अब कांग्रेस ही जनता के पास एकमात्र सहारा,वहीं हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का भी जल्द होगा समाधान:नेता प्ररिपक्ष इंद्रा ह्रदेश

उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने निशाना साधते हुए कहा जिस राज्य का आम व्यक्ति बेरोजगारी, महंगाई और विकास ना होने की परेशानियों से जूझ रहा है। लेकिन भाजपा सरकार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में व्यस्त हैं। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि ऐसे हालातों में जब आम जनता बेहद परेशान हैं किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष आएं कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि जनता की समस्याएं जस की तस है इसीलिए कांग्रेस जनता के पास एकमात्र सहारा है।

वही कुमाऊं के सबसे बड़े राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में डॉक्टरों की पूर्ण वेतन को लेकर चल रही भूख हड़ताल पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि वह शासन स्तर पर बात कर चुकी है कि डॉक्टरों की हड़ताल को खुलवाया जाना चाहिए जिससे कि मरीजों को परेशानी ना हो, लेकिन सरकार इस विषय में गंभीरता से नहीं ध्यान दे रही है, जबकि डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ता है, लिहाजा वह इस विषय में मुख्यमंत्री से भी बात करेंगी।

बाइट- इन्दिरा ह्रदयेश, नेता प्रतिपक्ष





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा