Ad

यू.पी.पुलिस की कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज का विडियो हो रहा वायरल..देखे विडियो..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

महोबा उत्तर प्रदेश 31.december 2020 GKM NEWS SHABAB SHAHZAD KHAN (REPORT) गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा में जुटे किसानों व कांग्रेसियों को दो सौ मीटर चलने के बाद पुलिस ने रोक दिया। प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया। भीड़ को पुलिस ने लाठियों के बल पर खदेड़ दिया। एसडीएम राजेश यादव, व सीओ सदर कालूसिंह के नेतृत्व में कबरई के मुख्य चौराहे में तैनात भारी फोर्स के साथ मोर्चा संभाले थे। यात्रा के दौरान करीब आधा घंटा कानपुर-सागर हाईवे पर वाहन दोनों तरफ जाम में फंसे हे।

ADVERTISEMENTSAd

बुधवार को कबरई में कांग्रेसियों की पदयात्रा के आते ही उसे आगे जाने से रोक दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, युवा नेता सागर सिंह सहित सभी प्रमुख नेताओं को कबरई के मुख्य चौराहे के पहले ही गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब 10 बजे युवा नेता सागर सिंह के नेतृत्व में किसानों व कांग्रेसियों की भीड़ जुटने शुरू हो गई । भीड़ देख महोबा सहित विभिन्न थानों के फोर्स को मुख्य चौराहे में तैनात कर दिया गया।

पुलिस फोर्स ने कार्यक्रम स्थल वर्कशाप के मुख्य गेट को बंद कर कार्यकर्ताओ व किसानों को बाहर नहीं निकलने दिया। बाद में कार्यकर्ता गेट खोलकर नारे बाजी करते हुए पदयात्रा पर निकल पड़े। पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया व प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। भारी भीड़ पर लाठी चार्ज कर तीतर बितर कर दिया। सीओ सिटी कालूसिंह ने बताया कि पदयात्रा के आयोजकों को जिले में 144 धारा लागू होने की जानकारी दे कर पदयात्रा पर रोक लगा दी गई थी।

कार्यक्रम में महासचिव रोहित चौधरी,लल्लू साहू,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष छत्रपाल चौधरी,जिलाध्यक्ष तुलसीदास,अखिलेश,ब्रजराज सिंह,संतोष कुमार धुरिया,मौजूद रहे। इंसेट) सिपाही हुआ घायल कांग्रेसियों व किसानों को कस्बा के एक कार्यशाला में रोके रहने में पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *