इंसानियत की सारी हदे की पार..चोरी के आरोप में डंडो से बर्बरता से पीटा..विडियो वायरल ,मुकदमा दर्ज

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 13.JANUARY 2021 GKM NEWS उधम सिंह नगर में एक दिल दहला देने वाली वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है। वीडियो भी ऐसी की इंसानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। इंसानियत को तार तार कर देने वाली घटना के बाद पुलिस ने युवक की तलाश कर मुकदमा करने की तैयारी कर ली है। हालांकि ये वीडियो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के गदरपुर में इंसानियत को तार तार कर देने मामला सामने आया है। एक ऐसे वीडियो वायरल हुई है जो कि हर किसी के रोंगटे खड़े कर सकता है। वायरल वीडियो में एक सख्स एक युवक को हाथ मे लाठी लेकर जम कर पिटाई करता साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उसका लाठी से मारते हुए मन नही भरा तब उसके लात घुसो से भी पिटाई की ।

इस मामले में हद तो उस वक्त हुई जिस बक्त एक सख्स उसकी पिटाई कर रहा था और एक वीडियो बना रहा था। इस वीडियो को बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया । बता दें कि ये वीडियो उधम सिंह नगर के गदरपुर में जिस युवक की बर्बरता से पिटाई कर रहें है इस युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। जानकरी के अनुसार युवक कूड़ा कचड़ा बीनने का काम करता है। राइस मिल गदरपुर के पास पड़े कचड़े से कुछ लोहे की छड़ें मिलने के बाद इस पर चोरी का आरोप लगा है उसके बाद जम कर बर्बरता के साथ पिटाई की। पिटाई करते बक्त युवक चिल्लता रहा लेकिन निर्दयी युवक ने इसे मारना नही छोड़ा। हालांकि ये मामला तीन दिन पुराना है । अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ में आ गयी है और मुकदमा करने की तैयारी कर रही है।सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुई है और इस वीडियो में एक युवक को बुरी तरहं से पिटाई की जा रही है । बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की तलाश कर आरोपी पर मुकदमा कर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बाईट- सीओ दीपशिखा अग्रवाल बाजपुर




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal