बदमाशों के हौसले बुलंद..सीसीटीवी में लाइव कैद हुई बाइक चोरी की घटना

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 13.JANUARY 2021 GKM NEWS बाज़पुर में बाइक चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। यही कारण है कि चोर बेपरवाह होकर लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वही बाइक चोरी की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ पाने में असमर्थ दिखाई दे रही है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि बाजपुर में बाइक चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है जहां चोरों को पुलिस का जरा भी डर दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला बाज़पुर के बेरिया रोड का है।

जहां मनोज गोयल ने अपनी बाइक को साइकिल की दुकान के बाहर खड़ा किया था और मनोज दुकान से कुछ सामान लेने के लिए गया था। लेकिन कानून से बेखौफ चोर मनोज की बाइक को चोरी कर फरार हो गया। बाइक चोरी की घटना साइकिल की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वहीं मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक की बरामदगी की मांग की है। इतना ही नहीं बीते कुछ दिन पूर्व बाजपुर के ग्राम नंदपुर नरका टोपा में दो अज्ञात चोरों ने राजा के घर के बाहर से उसकी बाइक को चोरी कर लिया। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसका अभी तक पुलिस पता नही लगा पाई है। वही जब बाइक चोरी की बढ़ती वारदात को लेकर सीओ दीपशिखा अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल होगी।
बाइट : दीपशिखा अग्रवाल ………….. सीओ बाज़पुर




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update