किसान आंदोलन में नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला,अब उन्नीस साल के युवक की गई जान..

नई दिल्ली 03.december 2021 GKM NEWS SHABAB SHAHZAD KHAN किसान आंदोलन में भाग ले रहे एक ओर किसान की मौत की खबर शनिवार रात को आई। इस बार मौत किसी उम्रदराज़ किसान की नहीं हुई थी बल्कि एक नौजवान की हुई थी। भटिंडा से आए उन्नीस साल के जश्नप्रीत पिता गुरनैल सिंह की मौत हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। शनिवार रात तक कुल चौबीस घंटों में किसान आंदोलन के प्रदर्शन क्षेत्र में करीब तीन मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले सुबह उप्र के रामपुर के रहने वाले किसान कश्मीर सिंह ने फांसी लगा ली थी। वहीं एक दिन पहले ही गलटन सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

अब उन्नीस साल के नौजवान की गई जान शनिवार रात तक कुल चौबीस घंटों में किसान आंदोलन के प्रदर्शन क्षेत्र में करीब तीन मौतें हो चुकी हैं। किसानों के इस आंदोलन का यह 39वां दिन हैं। उत्तर भारत की कड़ाके की ठंड में ये किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से भी कोई ठोस आश्वासन अब तक नहीं मिला है। ऐसे में प्रदर्शनकारी किसान सरकार पर अविश्वास जता रहे हैं। चार जनवरी को एक बार फिर बातचीत होनी है। हालांकि किसान अब तय कर चुके हैं कि वे सरकार के आगे नहीं झुकेंगे और अगर बातचीत में उनकी मांगों के अनुरूप फैसले नहीं लिये जाते हैं तो वे ट्रैक्टर मार्च भी करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान