हल्द्वानी : शातिर बेकरी स्वामी चला रहा था चरस का अवैध कारोबार,पुलिस को कर रहा था गुमराह..पुलिस ने कसा शिकंजा..2 किलो 770 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी नैनीताल 08.FEBUARY 2021 GKM NEWS हल्द्वानी की मुखानी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़े शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने खुलासा करते हुए बताया की आरोपी मुक्तेश्वर से 2 किलो 770 ग्राम चरस लेकर हल्द्वानी में 600 रुपये तोला बेचने के लिए आ रहा था,

जिसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है उसके पास से एक अल्टो कार भी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक दमुआढुंगा निवासी हेम चंद्र भट्ट जो कि एक बेकरी संचालक है जो चरस तस्करी का काम करता था, जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंबल पुल के पास से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसका एक साथी फरार है।
बाइट- जगदीश चंद्र, एसपी सिटी




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..
हल्द्वानी-लालकुआं में खाद्य विभाग का छापा, घी-किशमिश और बेसन के नमूने भेजे