Ad

बच्चो के राहत भरे-दिन हुए ख़त्म… कोरोना काल के बाद अब खुले सूने पड़े स्कूल: इन नियमों का करना होगा पालन..देखिए पूरी ख़बर.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल 08.FEBUARY 2021 GKM NEWS प्रदेश सरकार की एसपीओ के मुताबिक आज से कक्षा 6 से बारहवीं तक के स्कूल खुल गए हैं, सुबह से ही स्कूलों में बच्चों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। कोविड-19 के मुताबिक स्कूल में सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है, कक्षा में प्रवेश करने से पहले बच्चों को सैनिटाइज किया जा रहा है बिना मास्क लगाए स्कूल में आने की अनुमति नहीं है, स्कूल के गेट पर ही बच्चों का तापमान लिया जा रहा है,

ADVERTISEMENTSAd

जिसके बाद ही बच्चे अपनी कक्षा में प्रवेश कर पा रहे हैं, हालांकि स्कूल में सैनिटाइजेशन, स्क्रीनिंग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना स्कूल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रहा है, नैनीताल जिले में करीब 1200 स्कूल आज से खुल गए हैं, करीब 10 महीने बाद जब स्कूल खुले तो स्कूलों में खासी रौनक दिखी। छात्र-छात्राओं ने भी लंबे समय बाद स्कूल खुलने पर खुशी जताई, उनके मुताबिक स्कूल खुलने के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है, दसवीं बारहवीं क्लास के बच्चे तो पहले से ही स्कूल आ रहे थे.

जो लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग कर रहे हैं और कोविड नियमों के प्रति जागरूक भी हैं, स्कूल प्रबंधक भी कोविड-19 प्रति जागरूक हैं और सुबह से ही सैनिटाइजर और मास्क के प्रयोग के प्रति बच्चों को जागरूक कर रहे हैं, साथ ही बिना मास्क स्कूल में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं पर कड़ी नजर रख रहे हैं, उनके मुताबिक प्रदेश सरकार ने जो एसओपी जारी की है उसका पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

बाइट- खीम सिंह, प्रिंसिपल, हरगोविंद सुयाल स्कूल
बाइट- छात्र
बाइट- छात्र

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *