आदमी ने अपनी गाड़ी में चाबी लगी छोड़ी..आये चोर ले गए कार..कार में बैठी पत्नी को रास्ते में फैंका..

चंडीगढ़ पंजाब 08.january 2021 पंजाब के मोहाली से एक अजीब घटना सामने आई है जहां एक आदमी ने अपनी गाड़ी में चाबी लगी छोड़ दी.इस मौके का फ़ायदा उठा कर चोर आए उस गाड़ी को लेकर चले गए,हैरानगी की बात ये है कि जब चोर गाड़ी ले जा रहे थे तो शख्स की पत्नी भी उसी गाड़ी में बैठी थी.
मोहाली के डेरा बस्सी इलाके में ये मामला दर्ज किया गया है. शिकायत के मुताबिक, दो चोरों ने गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन जब पता लगा कि उसमें महिला भी बैठी है तो उसे पांच किमी. दूर जाकर छोड़ दिया और फिर गाड़ी ले गए.
पुलिस का कहना है कि ये गाड़ी चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर खड़ी थी. तभी वहां दो शख्स आए, एक ने गाड़ी चालू की और दूसरे ने महिला का मुंह बंद किया. महिला को कुछ दूरी के बाद ही गाड़ी से फेंक दिया गया. जिसके बाद महिला ने अपने पति को फोन किया.
खबर के मुताबिक, शख्स स्कूल में बच्चों की फीस जमा करने गया था. लेकिन बाहर गाड़ी में चाबी लगी हुई छोड़ गया था. पुलिस की ओर से अब कार को ढूंढने की कोशिश की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है. हालांकि, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अब जनता की शिकायतों पर नहीं चलेगी हीलाहवाली_ CM धामी ने सख्त निर्देश दिए
79वें निरंकारी संत समागम का दूसरा दिन: ‘जागृति’ और एकत्व के संदेश से गूंजा समागम
जिला बदर_ नैनीताल पुलिस ने 9 मुकदमे वाले इस बदमाश को सीमा पार छोड़ा
राहुल गांधी की राहत मिली, अमित शाह पर टिप्पणी के मानहानि मामले में बड़ा फैसला
गिरफ्तार हुईं उर्मिला सनावर, पुलिस की FIR में क्या है..?