नई पीढ़ी संभालेगी कुमाऊनी संस्कृति की विरासत


हल्द्वानी स्थित सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा कुमाऊनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों की कुमाऊनी भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़ाव का शानदार परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया एवं विद्यालय की निदेशक सुमन शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में भास्कर आर्या ने प्रथम, करन आर्या ने द्वितीय तथा गीतांजलि पचवारी और विराज बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शिखा अवस्थी को सांत्वना पुरस्कार तथा प्रियांक तिवारी और प्रियांशु बिष्ट को बाल रत्न सम्मान दिया गया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुप्रसिद्ध लेखिका बीना ‘बड़सीलिया’ और कुमाऊनी संस्कृति से जुड़ी मीनू जोशी ने किया।
इस मौके पर विद्या महतोलिया ने कहा कि बच्चों को कुमाऊनी भाषा में बोलने और पढ़ने के लिए प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने विद्यालयों से अपील की कि प्रार्थना सभा में बच्चों से नियमित रूप से कुमाऊनी में भाषण कराया जाए ताकि हमारी लोकभाषा आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रह सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन
विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video