

उत्तराखण्ड की सरोवर नगरी नैनीताल में तूफानी मौसम के कारण नैनीझील में चल रही एक याट पलट गई। उसमें सवार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाव, हालांकि उनकी रक्षा के लिए तत्काल एक अन्य याट व बोट वहां पहुंच गई।
मौसम विभाग ने ऊत्तराखण्ड में हल्की बर्फबारी और बरसात की फोरकास्ट की थी। रविवार तक नैनीताल में मौसम बहुत अच्छा था। अचानक सोमवार सवेरे बादलों ने आसमान की आजादी हर ली। देखते ही देखते दोपहर एक बजे शहर में कोहरा छा गया। कोहरे के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने लगी। अचानक शुरू हुई तेज बरसात और हवा से नैनीझील में चल रही नाव और याट असहज हो गई। इनमें से हवा के रुख के विपरीत आई एक याट पलट गई, जिसे वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
याट में सवार लोगों के लिए तत्काल दूसरी याट पहुंची और उन्हें सुरक्षित निकालकर स्टैंड में पहुंचाया। बाद में याट भी झील के किनारे लाकर उसे सुधार लिया गया। बादलों और कोहरे ने शहर को अपने कब्जे में ऐसे कर लिया जोसे भरी दोपहर में रात हो गई हो। वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों के हैडलाइट जला लिए। मौसम के रुख को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोपहर से ही बंद कर दी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने का प्रस्ताव
रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाए,, होम लोन से लेकर कार लोन तक सब होगा महंगा
देहरादून_पेचकस से प्लंबर ने मर्डर किए_ 300₹ का विवाद, तीन खून..
हल्द्वानी CO बने लव शर्मा, नैनीताल पुलिसिंग में बड़ा चेंज_चार सीओ बदले गए
हल्द्वानी में भूकंप के झटके, कुमाऊं से गढ़वाल तक डोली धरती