Ad

आधी रात में जंगल से आई ज़ोर की आवाज़..जाकर देखा तो चौक गए लोग…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल 01.November 2020 नैनीताल के किलबरी रोड में शनिवार रात एक मारुति आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । देररात हुए इस हादसे में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को रैस्क्यू कर पुलिस के साथ अस्पताल भिजवाया । शनिवार देर रात एक मारुति आल्टो कार संख्या यू.के.04 एच 7075 के धूपकोठी के समीप खाई में गिरने की सूचना के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया ।

ADVERTISEMENTSAd

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने कार से दो लोगों को निकाला जो नशे की हालत में थे । बताया जा रहा है कि नैनीताल के हंस निवास के रहने वाले 28 वर्षीय दिनेश और 42 वर्षीय सुरेंद्र किलबरी मार्ग से पॉलिटेक्निक की तरफ जा रहे थे .

अचानक रात आठ बजे कार अनियंत्रित होकर 100 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई । घटना की आवाज से सतर्क हुए लोगों ने कार से घायलों को निकाला और पुलिस को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने घायलों को स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल के चिकित्सक डॉ.कासिम खान का कहना है कि दोनों घायल नशे की हालत में थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है ।

बाईट 1 :- रोहित, स्थानीय निवासी ।

बाईट 2 :- डॉ.कासिम खान, चिकित्सक ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *