Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज बरसात से खेल के फ्लैट्स मैदान में पानी भर गया। खास बात ये है कि बीते वर्ष ही इस मैदान में करोड़ों रुपये लगाकर इसका समतलीकरण और सौन्दर्यकरण हुआ था, लेकिन बिना सोचे समझे हुए कार्य ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
नैनीताल में मल्लिताल स्थित एकमात्र खेल मैदान, शहरवासियों के लिए मल्टी पर्पस पब्लिक मैदान है। यहां खेलों के साथ, मेले, ईद की नवाज़, भागवत कथा, प्रदर्शनी, कार्निवाल आदि आयोजित किये जाते हैं। वर्ष 2025 में इस मैदान के सौन्दर्यकरण, समतलीकरण और सुधारीकरण के लिए 6 करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ था।
बजरी वाले फ्लैट्स मैदान और पवेलियन भवन में काम शुरू हुआ। कई बड़ी बड़ी मशीनें आई और उस समतल मैदान को रगड़कर उसे और भी समतल बनाने की कोशिश हुई। ब्रिटिश काल से एक तरफ को हल्के झुकाव वाले पुराने मैदान से बरसात का पानी आसानी से खुद ही निकासी हुआ करता था।
उस व्यवस्था को बदलकर मैदान समतलीकरण हुआ और अब पहली तेज बरसात में पानी किसी झील की तरह जमा हो गया। मैदान में जगह जगह तो पानी एकत्रित हो ही रहा है, बल्कि पानी बढ़ने पर मैदान एक हिस्से में भारी मात्रा में जमा हो रहा है। पानी रेलिंग और दीवार से निकलकर सड़क पर आ रहा है।
सवाल ये उठता है कि, करोड़ों रुपये लगाकर किये गए निम्न स्तर के काम में हुई लापरवाही और बंदरबांट को अब कौन जांच कर रिकवरी करेगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट(आर.डब्ल्यू.डी.)ने जो मैदान में काम किये उसमें पहली बरसात में ही जलभराव की जानकारी मिली है। जल निकासी निर्माण कार्य में खामियों की शिकायत के बाद अधिशाषी अधिकारी को मौके पर जाकर जांचकर कमियों का पता लगाने और कमी होने पर कार्यवाही करने को कहा गया है।
राम सेवक सभा के अध्यक्ष और खेल से जुड़े मंनोज साह ‘मनदा’ ने बताया कि पहले से मैदान में जो ढलान थी, उसे खत्म कर समतल कर दिया गया है। इससे पानी बहना बंन्द हो गया है। पहले केवल एक रेक से पानी निकल जाता था, लेकिन अब पानी का तालाब बनने लगा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..
Haldwani_निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल, घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव..