नैनीताल : झील में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी,दो दिन पहले बोला डूबने जा रहा हूं …


उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार शाम झील से एक शव मिलने से सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्ट मॉर्टम की कार्यवाही के लिए भेजा ।
नैनीताल के मल्लीताल बोट हाउस क्लब बोट स्टैंड के समीप नाविकों को झील में एक शव उतराता मिला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया । शव की शिनाख्त रामनगर निवासी 28 वर्षीय शाहनवाज के रूप में हुई । शाहनवाज दो दिन पहले अपने परिजनों को नैनीझील में डूबने की बात कहकर निकला था । परिजनों की शिकायत के बाद से ही पुलिस शाहनवाज की तलाश झील समेत चारों तरफ कर रही थी । आज शव मिलने के बाद शाहनवाज की नैनीताल निवासी बुआ को बुलाया गया जिन्होंने शाहनवाज का शव होने की पुष्टि की ।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शाहनवाज की पहचान हो गई है और उसकी शिनाख्त बुआ और भाई लोगों ने की । अब पोस्ट मॉर्टम कलसवेरे किया जाएगा ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..
कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है