नैनीताल : लापता किशोरी के पीछे दूसरा एंगल आया सामने, मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू…



उत्तराखंड के नैनीताल में एक किशोरी गुरुवार रात से बिन बताए गायब है । उसकी अंतिम लोकेशकन नैनीझील की तरफ जाते हुए मिली, साथ ही किशोरी के चप्पल झील किनारे लावारिस हालत में मिलने से अनहोनी की आशंकाएं बड़ गई है ।

नैनीताल से जुड़े एक घने रिहायशी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी गुरुवार लगभग दस बजे रात से लापता है । पुलिस किशोरी की जगह जगह तलाश कर रही है । जानकारी के अनुसार नैनीताल से लगभग 6 किलोमीटर दूर के एक गांव की किशोरी के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की । प्राथमिक जांच में किशोरी रात के अंधेरे में खूंखार जानवरों के घने जंगल को पार कर शहर में प्रवेश करती दिखी।

सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर इस क्षेत्र से लड़की सीधे नैनीझील की तरफ आ गई । शुक्रवार सवेरे किसी राहगीर की जानकारी पर पुलिस ने नैनीझील किनारे से किशोरी की चप्पल बरामद की । इसके बाद पुलिस ने गुरुवार दोपहर से शाम तक एस.डी.आर.एफ., दमकल और जल पुलिस की मदद से नैनीझील में तलाशी ली । किशोरी का अभी तक कोई आता पता नहीं लग सका है । पुलिस दूसरी संभावनाओं पर भी नजर बनाए हुए हैं । पुलिस ने किशोरी की दोस्तों समेत एक युवा दोस्त को भी पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया जिनसे पूछताछ जारी है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया