नैनीताल : भूस्खलन प्रभावित बलियानाला क्षेत्र का विधायक सरिता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया मुआयना, दिया ये आश्वासन..



उत्तराखंड के नैनीताल में बलिया नाला क्षेत्र में हो रहे भारी भूस्खलन का जायज़ा लेने के लिए विधायक और नगर पालिका चैयरमैन जिला प्रशासन और जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे । विधायक ने कहा इस संवेदनशील क्षेत्र से सभी को विस्थापित कर दिया जाएगा ।
नैनीताल में तल्लीताल के रईस होटल से लगे बलिया नाले में पिछले कुछ दिनों से हो रहे भूस्खलन के कारण वहां के निवासी दहशत में हैं ।

इस भूस्खलन के कारण नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में भी धीरे धीरे खतरा बढ़ते जा रहा है । हालातों की गंभीरता को देखते हुए । विधायक सरिता आर्या ने नगर पालिका के चैयरमैन सचिन नेगी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा किया । इस दौरान उनके साथ क्षेत्र में निवास करने वाले लोग बड़ी संख्या में जुड़ गए । सभी ने अपनी समस्याएं विधायक को बताई । विधायक सरिता आर्या ने कहा कि यहां से लोगों को विस्थापित कर दिया है और बचे हुए लोग खुद ही जाने को तैयार हैं ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..