

उत्तराखंड के नैनीताल में लगे “हिंदुस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे। देशभक्त युवाओं ने पीटकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने चालानी औपचारिकता कर छोड़ दिया।
रविवार रात भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मैच चल रहा था। इस दौरान मल्लीताल में भीड़भाड़ वाले गाड़ी पड़ाव में शराब की दुकान के सामने एक युवक ने “हिंदुस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात लगभग 9:45 बजे एक युवक जोर जोर से राष्ट्र विरोधी नारे लगाने लगा। युवक को पहले पकड़कर समझाया गया, लेकिन दोबारा ये आपत्तिजनक हरकत करने पर स्थानीय युवाओं ने जमकर पीट दिया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। शारदा संघ क्लब के नीचे हुए इस घटनाक्रम में तमाशबीनों की भीड़ लग गई। अकेले आए आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने मार पीटकर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बरेली निवासी अभिषेक के संबंधियों को बुलाया। संबंधी बरेली निवासी मुस्लिम युवक ने अभिषेक का आधार कार्ड दिखाया और जरूरी विधिक कार्यवाही कर उसे अपने ठिकाने ले गए।
प्रत्यक्षदर्शी समाजसेवी मनोज बेदी ने बताया कि आरोपी युवक ने आपत्तिजनक नारेबाजी की जिसके बाद उसे कोतवाली लाया गया, जहां से उसका चालान कर पुलिस ने छोड़ दिया। दावा किया गया कि अभिषेक एक मुस्लिम है जिसका आधार कार्ड हिन्दू नाम से बना है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया की दो लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे जिनका 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इसके अलावा इनका वैरिफिकेशन नहीं करने के कारण इनके मालिक का भी 83 पुलिस एक्ट में ₹5000/=का चालान किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UOU ने आंगनबाड़ी में जगाई पोषण की अलख_ जंक फूड के नुकसान बताए
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
300 करोड़ खर्च कर बलिया नाले का काम संदेह के घेरे में है_ नैनीताल को दुर्गापुर से क्यों नहीं जोड़ रहे
किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा