नैनीताल: शादी समारोह में फायरिंग के दौरान दूल्हे को लगी गोली, हल्द्वानी रेफर..

ख़बर शेयर करें

नैनीताल : भीमताल धारी- ओखलकांडा के नालसन में एक शादी समारोह में अज्ञात के द्वारा हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे को गोली लग गई जिसमें देवीधुरा के रहने वाले लक्ष्मण सिंह लमगड़िया घायल हो गया । पूरा मामला ओखलकांडा ब्लॉक के नालसन का बताया जा रहा है, जहां पर नालसल गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग के दौरान गोली मार दी गई, जिसमें दूल्हे के पीठ में गोली लग गई ।जिसके बाद शादी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में भर्ती कराया गया।

इसके बाद डॉक्टरों ने दूल्हे को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। एसडीएम धारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। पुलिस और राजस्व निरीक्षक इस पूरे मामले की जांच करेंगे और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल अभी किसी भी व्यक्ति के नाम से कोई तहरीर पुलिस या राजस्व निरीक्षक के पास नहीं आई है।

मामला ओखलकांडा ब्लॉक का बताया जा रहा है, जहां पर सुनकोट गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग के दौरान गोली मार दी गई, जिसमें दूल्हे की पीठ में गोली लग गई है, जिसके बाद शादी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में भर्ती कराया गया।हालत ज़्यादा नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने दूल्हे को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।

 देवीधुरा से नैनीताल जिले के सुनकोट गई बारात में दूल्हे को गोली मारने की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। देर रात बगैर दुल्हन के बाराती मायूस होकर वापस घर लौट आए। दूल्हे के घर में ग्रामीणों के साथ ही रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही दुल्हन के आने की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार को देवीधुरा ग्रामीण बैंक के समीप रहने वाले दीवान सिंह लमगड़िया के सबसे छोटे बेटे विजय लमगड़िया की बारात करीब 11 बजे सुनकोट के लिए रवाना हुई। शादी को लेकर दीवान सिंह के परिजनों के साथ पड़ोसी और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल था। बारात में शामिल सभी लोग झूम रहे थे।

बारात रवाना होने के बाद दूल्हे के घर में महिलाएं रतेली की रस्म निभा रहीं थीं। दूल्हे की मां सावित्री देवी समेत तमाम रिश्तेदारों ने दिन का भोजन किया। जिनका भोजन करने के बाद बारात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान अपरान्ह चार बजे खुशी में झूम रहे परिजनों को दूल्हे को गोली मारने की सूचना मिली।

जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में रंग में भंग पड़ गया। इसके कुछ घंटे बाद गोली लगने से घायल दूल्हे को पिता दीवान सिंह और अन्य लोगों ने पाटी अस्पताल पहुंचाया। पिता दीवान सिंह ने बताया कि जयमाला के दौरान अज्ञात शख्स दूल्हे पर गोली चलाकर फरार हो गया। पाटी अस्पताल में तैनात डॉ. सक्षम ने घायल दूल्हे का इलाज किया। उन्होंने बताया कि दूल्हे के पीठ में घाव का निशान है। डॉक्टर ने बताया कि दूल्हे की हालत स्थिर है।

दूल्हे के शरीर में गोली की संभावना एक्स-रे करने के बाद पता चल सकेगी। उन्होंने बताया कि घायल दूल्हे को हल्द्वानी रेफर किया गया है। इधर, उपचार के लिए हल्द्वानी जा रहे घायल दूल्हे का वाहन देवीधुरा पहुंचते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। दूल्हे के परिजनों और अन्य लोगों ने हालचाल जाना। इसके बाद घाायल दूल्हे को लेकर वाहन हल्द्वानी के लिए रवाना हो गया। देर रात बराती गए लोग बगैर दुल्हन के मायूस होकर घर लौटे।

जानकारी के मुताबिक देवीधुरा से दूल्हे के साथ नैनीताल के सुनकोट के लिए करीब सौ लोग बाराती गए थे। ये सभी बाराती चार छोटे और एक बड़े वाहन में सवार थे। बीते रविवार को देवीधुरा में महिला संगीत की रस्म गांव वालों और परिजनों ने खुशी से मनाई थी। बारात में शामिल किसी को शख्स को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि कुछ घंटों बाद दूल्हे के साथ अनहोनी हो जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *