Ad

उत्तराखंड: भाजपा मंडल महामंत्री के कातिल अरेस्ट,ये थी क़त्ल की वजह..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर की एसओजी टीम और पुलिस ने शांतिपुरी में बीजेपी के मंडल महामंत्री की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने रुद्रपुर के पुलिस ऑफिस में खुलासा करते हुए बताया कि बीती 14 मई को पंतनगर क्षेत्र के शांतिपूरी नंबर 3 में संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया था और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी.

ADVERTISEMENTSAd

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी ललित सिंह मेहता और उसके भाई दीपक सिंह मेहता साथ ही उसके पिता मोहन सिंह मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि 14 मई को दीपक मेहता और मोहन मेहता का विवाद खनन को लेकर संदीप कार्की के साथ झगड़ा हो गया था. इसी दौरान दोनों पिता-पुत्र ने ललित मेहता को फोन कर मौके पर बुला लिया था और ललित मेहता मौके पर पिस्टल लेकर पहुंच गया था. जिसके बाद ललित मेहता ने संदीप कार्की के सीने में पिस्टल से गोली मार दी थी. जिसके बाद संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। संदीप को उपचार के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया.

मामले में तीन गिरफ्तार
घटना के बाद संदीप के भाई किशन सिंह ने पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसओजी की टीम ने गोली मारने वाले मुख्य आरोपी ललित मेहता और उसके भाई दीपक मेहता को नगला बाईपास लालकुआं रोड से गिरफ्तार किया है तो वहीं पुलिस ने मोहन मेहता को लालकुआं रोड मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस ने ललित मेहता के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 32 बोर की एक पिस्टल एक जिंदा कारतूस और एक 32 बोर का खाली खोखा सहित क्रेटा कार भी बरामद की है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *