नैनीताल:तूफान की ज़द में आया भारी भरकम पेड़ कार पर गिरा,ऐसे टली अनहोनी..Video


नैनीताल :- उत्तराखंड के नैनीताल में तूफान के चलते एक कार पर भारी भरकम पेड़ गिर गया । दमकल विभाग ने पेड़ काटकर मार्ग को खोला और गाड़ी के ऊपर गिरे पेड़ को काटकर हटाया ।
नैनीताल में आज देर शाम अचानक तूफान आ गया । तूफान में तल्लीताल के दर्शनघर का एक पेड़ गिर गया । पेड़ सीधे तल्लीताल से मल्लीताल को जा रही मारुति एर्टिगा टैक्सी संख्या यू.के.01 टी.ए.4131 पर जा गिरा । गनीमत रही कि टैक्सी में उस समय चालक के अलावा कोई नहीं बैठा था । पेड़ के गिरते ही चालक गाड़ी छोड़कर बाहर निकल गया । घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने पेड़ हटाकर रास्ते को खोला । सफेद रंग की टैक्सी के ऊपर से पेड़ को हटाने के लिए दमकल विभाग ने पूरा जोर लगा दिया । इस मौके पर चुंगी कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की मदद की । इस बीच सड़क के दोनों तरफ लंबा लंबा जाम लग गया । दमकल विभाग ने इलेक्ट्रिक कटर की मदद से पेड़ को अलग अलग भागों में काटा और मार्ग को खोला ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..