उत्तराखंड : 2 साल पहले पिता-पुत्र हुए थे हादसे का शिकार_अब चीला से बरामद हुई कार और कंकाल

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : ऋषिकेश की चीला शक्ति नहर में दो साल पहले पिता-पुत्र कार समेत डूब गए थे। इस हादसे में तीन साल के बेटे का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन 32 साल के पिता का सुराग नहीं लग पाया था। अब दो वर्ष बाद एसडीआरएफ ने चीला शक्ति नहर से कार और लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद किया है।

आज सोमवार सुबह चीला शक्ति नगर में एक कार नजर आई। दरअसल, इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत के लिए क्लोजर लिया गया है। जिससे नहर का पानी सूख गया है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल। कार के भीतर एक मानव कंकाल भी बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त कर ली गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *