नैनीताल – कड़ाके की ठंड के चलते मैदानी क्षेत्रों में कल स्कूल बंद..

हल्द्वानी/नैनीताल – शीतलहर और पाले की गंभीर स्थिति को देखते हुए नैनीताल जनपद के मैदानी क्षेत्रों में 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल के आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढूंगी और रामनगर में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 12 तक के शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय इस दिन बंद रहेंगे।
यह अवकाश विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों पर भी लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की सूचना समय से अभिभावकों और विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..