

उत्तराखण्ड में नैनीताल के मंगोली गांव के समीप बरसाती नाले में पैर फिसलने से विद्युत कर्मचारी की मौत। नैनीताल के एस.डी.एम., तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। मृतक का परिवार भी कोटाबाग के मौके के लिए रवाना।
मंगलवार रात तेज बरसात के कारण नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में आफत आ गई। नैनीताल से 17 किलोमीटर दूर कालाढूंगी रोड में एक व्यक्ति बरसाती नाले में बह गया। बताया जा रहा है कि विद्युत का निजी काम करने वाला चंद्र सिंह पुत्र जीवानन्द मंगोली के थापला गांव में रहता था। चंद्र सिंह की पत्नी, बच्चों समेत कोटाबाग में रहती हैं।
घटना के समय चंद्र सिंह किसी विद्युत कनेक्शन को ठीक कर लौट रहे थे, जब खमारी के समीप बरसाती नाले में उनका पैर फिसल गया और वह रात के अंधेरे में बह गए। उनके साथियों ने सोचा कि वो आगे निकलकर घर चले जाएंगे, लेकिन आज सवेरे 9 बजे घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे पुल के नीचे उनका शव मिला।
चंद्र सिंह की मौत की खबर से गांव में शोक छा गया। चंद्र सिंह के परिजन कोटाबाग से थापला गांव के लिए निकल गए हैं। मंगोली से थापला गांव और जलाल गांव की दूरी लगभग 5 और 6 किलोमीटर है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन