

नैनीताल जिले के सातताल झील में शादियों से पहले होने वाला प्री वेडिंग शूट जलजीवों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। प्रशासन ने झील में फ़ोटो शूट की सूचना के बाद टीम भेजकर शूट पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

बताते चले कि प्री वेडिंग शूट करने वाले झील में विभिन्न प्रकार के केमिकल डालकर सातताल झील में आग लगा रहे हैं। इससे झील प्रदूषित हो रही है। केमिकल से मछलियों के साथ ही झील में रहने वाले सभी जीवों पर संकट बन गया। लगभग रोज झील में हो रही इस हलचल का प्रशासन को सुध नही थी। शादियों से पहले प्री वेडिंग फोटोग्राफी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

फोटोग्राफर इस शूट के लिए पहाड़ के बेहतरीन और शांत जगह तलाशते हैं। इसीलिए इन दिनों हल्द्वानी समेत आसपास के सभी इलाकों से रोजाना छह से आठ फोटोग्राफर युवा जोड़ों को लेकर सातताल में प्री-वेडिंग शूट कराने आ रहे हैं। बेहतरीन फोटो खींचने के लिए ये लोग झील में केमिकल डालकर आग लगा रहे हैं। जिससे वीडियो और फोटो अच्छी बन सके। इसके लिए झील में कई तरह के केमिकल के साथ ही पेट्रोल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह शूट झील में कई-कई घंटों तक चलता है, लेकिन फोटोग्राफरों और झील में आग लगाकर शूट कराने वालों की इस हरकत से जल में रहने वाले जीवों पर संकट बन गया है। पर्यावरण प्रेमियों की माने तो केमिकल से झील का पानी प्रदूषित हो जाएगा। इससे मछलियों के साथ ही अन्य जीवों की सेहत पर असर पड़ेगा। प्रशासन को फ़ोटो वीडियो ग्राफी के नियम बनाकर काम करना चाहिए, जिससे नदी तालाबो को बचाया जा सके।
वही सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें झील में वेडिंग शूट की शिकायत मिली है, जिसके बाद उन्हों अपनी टीम को झील में निरीक्षण के साथ फ़ोटो शूट पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन