नैनीताल पुलिस की सख्त वेरिफिकेशन ड्राइव -188 का सत्यापन, 13 लोगों पर कार्रवाई..


नैनीताल/हल्द्वानी : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र और कस्बों में तीव्र गति से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है।
🚨 सघन अभियान का संचालन और निगरानी
इस अभियान की निगरानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी, सीओ रामनगर सुमित पांड एवं सीओ लालकुआं दीपशिखा द्वारा स्वयं मोहल्लों व गली-कूचों में जाकर की जा रही है। उनके साथ SSB, PAC व पुलिस टीमों ने मिलकर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया है।
188 बाहरी व्यक्तियों का हुआ सत्यापन,13 व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई, कुल ₹3,250 का जुर्माना वसूला गया
यह सत्यापन हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, बनभूलपुरा, मुखानी एवं चोरगलिया क्षेत्रों में संचालित किया गया, जहां बड़ी संख्या में फड़, रेहड़ी, दुकानदार, निर्माण स्थल के मजदूर, किरायेदार और घरेलू कामगार शामिल थे।
नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि—
अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मजदूरों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
ये सत्यापन अभियान ना केवल अपराध पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी अहम है। पुलिस प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी दिनों में यह अभियान और भी सख्ती से जारी रहेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान